दोमनी में पानी में तैरता युवक का शव बरामद

ग्वालपाड़ा (असम), 19 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के दोमनी में एक अज्ञात शव की बरामदगी को लेकर आज सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि दुधनई-कृष्णाई नदी पर बने दोमनी पुल से कुछ दूरी पर मछुआरों ने आज पानी में तैरते हुए एक युवक का शव देखा। मछुआरों ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने मरनै थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ग्वालपाड़ा सिविल अस्पताल भेज दिया। अंतिम सूचना मिलने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर