पुराने पदों पर बहाल किए गए देब

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले देब ने एक साथ तीन पदों से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव जीतने के बाद घाटाल के सांसद को वे सभी पद वापस मिल गये हैं। घाटाल से सांसद ने लोकसभा चुनाव से पहले लगातार तीन पदों से इस्तीफा दे दिया था। तीन फरवरी को उन्होंने पश्चिमी मेदिनीपुर के जिलाधिकारी को अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी।

देब ने घाटाल के बीरसिंह विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद, घाटल जिला अस्पताल के रोगी कल्याण संघ के अध्यक्ष का पद और घाटल रवीन्द्र शतवार्षिकी महाविद्यालय के गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष का पद से इस्तीफा दे दिया था।

देब की पद पर वापसी की खबर सुनकर विरोधियों ने कटाक्ष करना शुरू कर दिया है। भाजपा विधायक शीतल कपाट ने शनिवार को कहा कि अस्पताल की खराब हालत है पर कोई ध्यान नहीं है। तृणमूल कांग्रेस कानून नहीं मानती है। वह अपना कानून चलाती है।

देब के पद वापस मिलने के बाद पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी शेख अबू कलाम बक्स ने शनिवार को कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, उन्हें कुछ जगहों से इस्तीफा देना पड़ा था। देब घाटल जैसे घनी आबादी वाले इलाके में एक स्वास्थ्य केंद्र में फिर से रोगी कल्याण विभाग के अध्यक्ष बन गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय / गंगा

   

सम्बंधित खबर