उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्टॉफ को दी बधाई, बांटा मिष्ठान

उपमुख्यमंत्री ने स्टॉफ को बांटा मिष्ठान

लखनऊ, 15 अगस्त(हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया। उपमुख्यमंत्री ने अपने आवास के स्टॉफ को मिष्ठान बांटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों को भी ब्रजेश पाठक ने मिष्ठान खिलाये।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारी आन, मान, शान है। तिरंगा झंडा फहराते हुए गर्व महसूस होता है। हर व्यक्ति अपने देश के लिए सबकुछ करना चाहता है। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिएर आवास पर तिरंगा झंडा फहराकर अपने लोगों के संग खुशियां बांटी है। सभी शुभचिंतकों, मित्रों, प्रदेशवासियों को मेरी तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई है।

सरकारी आवास पर झंडा फहराने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वहां से भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचें। प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल के मौजूदगी में समस्त प्रमुख लोगों संग ध्वजारोहण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद चंद्र बाजपेयी / राजेश

   

सम्बंधित खबर