उपायुक्त ने उधमपुर में नीट यूजी परीक्षा 2025 के सुचारू संचालन हेतु व्यवस्थाओं की समीक्षा की

उधमपुर 28 अप्रैल (हि.स.)। नीट यूजी परीक्षा 2025 के सुचारू और निष्पक्ष संचालन हेतु तैयारियों पर चर्चा और समीक्षा करने के लिए उपायुक्त उधमपुर सलोनी राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आमोद अशोक नागपुरे के साथ डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, उधमपुर के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, जिला सूचना अधिकारी राजिंदर डिगरा, मुख्य शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि नीट यूजी परीक्षा 4 मई, 2025 को दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जानी है जिसमें जिले के दो नामित केंद्रों पर कुल 600 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने नामित परीक्षा केंद्रों पर किए जा रहे विभिन्न सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संविधान के नियमों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

   

सम्बंधित खबर