भारत की विकसित राजधानी दिल्ली बनेगी : भाजपा

रेखा गुप्ता

-रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रयागराज, 20 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज द्वारा श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी गई। बधाई देते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता एक कुशल नेत्री के रूप में सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए महिला सशक्तीकरण युवा कौशल और गरीबों की भलाई के काम को प्राथमिकता से आगे बढ़ाएंगी।

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के अनुरूप दिल्ली विकसित भारत की विकसित राजधानी बनेगी और दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी। बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी रवि, रॉबिन साहू, अनिल भट्ट, विवेक अग्रवाल, रमेश पासी राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, रामलोचन साहू,राघवेंद्र सिंह, अजय अग्रहरि, विष्णु त्रिपाठी, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, कुलदीप मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

-भाजपा महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई

इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटी गई और उन्हें दिल्ली प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी गई। इस अवसर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, राजेश केसरवानी, अनिल भट्ट, अनुराग सोनी, विनीता गुप्ता, सरोज गुप्ता, मीना राय, सूर्यकांत त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, शुभंकर सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, अमन शर्मा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर