बिरसा उच्च विद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थियो के बीच पौधों का वितरण
- Admin Admin
- Jul 02, 2025
रांची, 2 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम रांची की अगुवाई में बुधवार को कांके रोड वार्ड एक स्थित बिरसा उच्च विद्यालय रिलेशंस मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसके साथ ही विद्यार्थियो के बीच 100 से अधिक फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सौरभ केशरी सहायक अभियंता स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, टीम ग्रीन के शुभम चौधरी , रांची नगर निगम के राजकुमार सुपरवाईजर, हॉटी कल्चर सेल समेत कई लोग मौजूद थे। छात्र-छात्राओ को संस्था की ओर से पर्यावरण संबंधित कई महत्त्व पूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधाकर यादव, रौशन कुमार सहित स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar



