जिले के प्रभारी मंत्री नंदी ने किया विंध्यवासिनी के महागौरी स्वरूप का पूजन

मीरजापुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। गुरुवार की सुबह विंध्यधाम पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री ने महाअष्टमी के अवसर पर मां विंध्यवासिनी के महागौरी स्वरूप का दर्शन किया। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं देश के कल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के पश्चात मंत्री ने विंध्य कारिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

   

सम्बंधित खबर