हिसार : अग्र बंधुओं ने नव नियुक्त हिसार मंडल आयुक्त अशोक गर्ग का अभिनंदन किया
- Admin Admin
- May 10, 2025

हिसार, 10 मई (हि.स.)। अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष व अनेक संस्थाओं
से जुड़े हुए ललित बंसल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त
हिसार मंडल आयुक्त अशोक गर्ग का बुक्का देकर अभिनंदन किया।
हिसार में मंडल आयुक्त पद पर हुई नियुक्ति के लिये अशोक गर्ग को शुभकामनाएं
देते हुए ललित बंसल ने शनिवार काे कहा कि वे पहले भी हिसार में विभिन्न पदों पर काम करके अपनी
अमिट छाप छोड़ चुके हैं। सरकार ने एक बार फिर उन्हें हिसार वासियों की सेवा के लिये
भेजा है। मंडल आयुक्त अशोक गर्ग से नगर के अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श कर मिल जुल
कर कार्य करने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर
महाराजा अग्रसेन प्रचार प्रसार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आत्मा राम गर्ग, विक्की
बंसल, बैंक से रिटायर्ड आत्मा राम गर्ग, राजकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर