कराटे : सैंतीस पदक के साथ लखनऊ रहा चैंपियन, रायबरेली रहा दूसरे नम्बर पर

लखनऊ, 20 सितम्बर (हि.स.)। गुरुद्वारा नाका हिंडोला स्थित खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में 37 स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ ओवरऑल चैम्पियन रहा, जबकि तीन स्वर्ण एवम सात रजत पदक जीतकर रायबरेली दूसरे नम्बर पर रहा। दो स्वर्ण पदक के साथ उन्नाव तीसरे स्थान पर रहा। मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बालक एवम बालिका वर्ग में 14, 17 एवम 19 आयु वर्ग अंतर्गत अलग अलग भार वर्ग में लखनऊ,रायबरेली एवम उन्नाव के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । सभी विजेता प्रतिभागियों को खालसा इंटर कालेज प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सुखवीन कौर, कॉलेज के चेयरमैन स. चरनप्रीत सिंह बग्गा, जिला खेल समिति के सचिव वेदप्रकाश यादव एवम कॉलेज के प्रधानाचार्य स. वीरेन्द्र सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एवम कॉलेज प्रबंधक. राजेंद्र सिंह बग्गा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं पदक से वंचित रहे खिलाड़ियों को निराश न होकर जीत के लिए प्रयास को जारी रखने को कहा।इसके लिए श्री बग्गा जी ने राजा ब्रूस एवम स्पाइडर की कहानी से प्रेरणा लेने को कहा। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश सचिव एवम खालसा इंटर कॉलेज के खेल एवम शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता. जसपाल सिंह के संयोजन में मंडलीय कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य स. वीरेन्द्र सिंह ने मेडल प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

*पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

*अंडर 14 बालक वर्ग*

विशाल गुप्ता (लखनऊ ) -25 किलोग्राम स्वर्ण पदकसाहिल यादव (लखनऊ) - 30 किलोग्राम स्वर्ण पदक करण खत्री (लखनऊ)- 35 किलोग्राम स्वर्ण पदकअंश मौर्य (रायबरेली) - 40 किलोग्राम स्वर्ण पदकदिलजीत सिंह ( लखनऊ) - 50 किलोग्राम स्वर्ण पदकरणवीर सिंह (लखनऊ) -55 किलोग्राम स्वर्ण पदकअंश लोधी (लखनऊ) - 60 किलोग्राम स्वर्ण पदकदिव्यांश मौर्य (रायबरेली) +60 किलोग्राम स्वर्ण पदक

अंडर 17 बालक वर्गशुभ रावत (लखनऊ) -35 किलोग्राम स्वर्ण पदकपिंटू यादव ( लखनऊ ) -40 किलोग्राम स्वर्ण पदकयश सिंह ( लखनऊ ) - 45 किलोग्राम स्वर्ण पदकवेदांत सिंह (लखनऊ )-50 किलोग्राम स्वर्ण पदकराजीव कश्यप ( लखनऊ) - 54 किलोग्राम स्वर्ण पदकअर्जुन रसली (लखनऊ) - 58 किलोग्राम स्वर्ण पदकशिव श्रीवास्तव लखनऊ - 62 किलोग्राम स्वर्ण पदक अंकुश (रायबरेली) - 66 किलोग्राम स्वर्ण पदक

अंडर-19 बालक वर्ग आयुष धीमान (लखनऊ)- 35 किलोग्राम स्वर्ण पदकमोहित आसेरी (लखनऊ) -45 ग्राम स्वर्ण पदकसूरज कुमार (लखनऊ) - 50 किलोग्राम स्वर्ण पदकबादल कुमार शर्मा (लखनऊ) -54 किलोग्राम स्वर्ण पदकनितेश गिरी ( लखनऊ) -58 किलोग्राम स्वर्ण पदकराज रावत ( लखनऊ) - 62 किलोग्राम स्वर्ण पदक

अंडर-14 बालिका वर्ग वैशाली ( लखनऊ) - 22 किलोग्राम स्वर्ण पदकदिव्यांशी (उन्नाव) - 24 किलोग्राम स्वर्ण पदक पल्लवी (उन्नाव) - 26 किलोग्राम स्वर्ण पदकसौम्या ( लखनऊ) - 34 किलोग्राम स्वर्ण पदकमनीषा सागर ( लखनऊ)- 42 किलोग्राम स्वर्ण पदक*मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में 37 स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ रहा ओवर आल चैम्पियन

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र नाथ राय

   

सम्बंधित खबर