मुआवजे की मांग को जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे बाढ़ पीड़ित

भागलपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। जिले के इंगलिश फरका गांव के बाढ़ पीड़ित अपने उजड़े आशियाना को बसाने के लिए पिछले 2 साल से जिला पदाधिकारी कार्यालय का लगा लगा रहे हैं।

2 साल पूर्व सबौर प्रखंड के इंग्लिश फरका गांव के सैकड़ो घर गंगा में समा गए थे, जिसको लेकर उस गांव के ग्रामीण पिछले 2 साल से खुले आसमान में सबौर प्रखंड के मैदान में रहने को मजबूर हो गए। इसके बाद लगातार बाढ़ पीड़ित अंचल कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक इन्हें उचित आश्वासन नहीं मिल पाया है।

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि हम लोग मेहनत मजदूरी करके पक्का का मकान बनाए थे जो की गंगा नदी में समा गया। इसके बाद हम लोग सबौर प्रखंड के मैदान में खुले आसमान में रह रहे हैं। हम लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। सबौर प्रखंड का इंग्लिश फरका गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। लगातार इस क्षेत्र के लोगों का मकान बाढ़ के कारण हरेक साल गंगा नदी में समा जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर