प्रेमचंद के त्यागपत्र पर डोईवाला बाजार बंद

धरना देते व्यापारीव्यापारियों को संबोधित करते पूर्व  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून, 17 मार्च (हि.स.)। शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के त्यागपत्र देने के बाद मैदानी मूल के लेागों में नाराजगी है। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष के आह्वान पर डोईवाला के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर चौक बाजार में एकत्रित हुए।कार्यक्रम का संचालन भीम गुप्ता ने किया। डोईवाला बाजार बंद होने की खबर लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व्यापारियों और जनता की बीच पहुंचे।

उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील करते हुए कहा कि सबका साथ,सबका विकास और सबके सहयोग से उत्तराखंड प्रदेश को बनाने में सभी ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है। देवभूमि की धरती पर सभी लोग संयम से काम ले,तभी उत्तराखंड का विकास संभव है। व्यापारियों से आग्रह करने के बाद वह ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह का माहौल बनाकर कुछ चंद लोग पहाड़-मैदान की गंदी राजनीति कर रहे हैं वह प्रदेश के लिए ठीक नहीं है।

समाजवादी पार्टी नेता फुरकान कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड सर्व समाज का प्रदेश है सभी को आपस में भाईचारा बनाकर प्रेम भाव के साथ रहना चाहिए! इस दौरान पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक, व्यापार मंडल महामंत्री सुबोध जिंदल,भीम गुप्ता,एडवोकेट मनीष धीमान, भीम गुप्ता, प्रतीक अरोड़ा, कमल गोला, सोनी कुरैशी, विनय जिंदल, दीपक गोयल अजय गुप्ता, मनीष नारंग, राकेश गुप्ता नवीन अग्रवाल, सुनील सैनी, अजय सैनी, अनूप अग्रवाल, गोपाल शर्मा आदि माैजूद रहेे।

हिन्दुस्थान समाचार / राम प्रताप मिश्र

   

सम्बंधित खबर