रोजाना तय समय पर उठे डोर टू डोर कूड़ा, नहीं होगी कार्रवाई : महापौर

कानपुर, 06 मार्च (हि.स.)। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। शहरवासियों द्वारा नाराजगी व्यक्त की जाती है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी तीन चार दिन में एक दिन जाती है और समय भी कभी आठ बजे कभी दो बजे जा रही है। अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कम्पनियां प्रतिदिन एवं एक निर्धारित समय पर कूड़ा उठाने जायेंगी। चाहे पैसा मिले या न मिले। कूड़ा हर-घर से उठेगा। साथ ही बीट पर कोई सफाई कर्मी नहीं मिलता है। अब यदि बीट पर सफाई कर्मी नहीं मिला तो संबंधित सफाई नायक एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही होगी। यह निर्देश गुरुवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार और महापौर प्रमिला पांडेय ने दिए।

होली, गंगा मेला, रमजान एवं ईद त्योहार के मद्देनजर महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम सभागार में बैठक बुलाई गई। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. चन्द्रशेखर को महापौर के गुस्से का शिकार होना पड़ा, क्योंकि वह मीटिंग में तीन मिनट देरी से पहुंचते थे। जिसके बाद सभागार से उन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नगर आयुक्त और महापौर ने कहा कि डोर टू डोर कम्पनियां कामर्शियल एवं जहां पैसा मिलता है, सिर्फ वहीं जाती है। अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कम्पनियां प्रतिदिन एवं एक निर्धारित समय पर कूड़ा उठाने जायेंगी। चाहे पैसा मिले या न मिले। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कम्पनियों का कार्य सही ढंग से नहीं होगा। तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड करते हुए बाहर की जायेंगी। क्योंकि नगर निगम कम्पनियों को गाड़ियां उपलब्ध कराता है। इसके बावजूद कूड़ा नहीं उठता है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कम्पनियां अनुबन्ध की शर्ते भी उल्लंघन कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

   

सम्बंधित खबर