डॉ. रेनू बिष्ट जीना जी अवार्ड से सम्मानित

नैनीताल, 6 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखण्ड के जननायक सोभन सिंह जीना की 115वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की प्रवक्ता डॉ. रेनू बिष्ट को ‘जीना जी अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया।

सोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ बिष्ट काे यह सम्मान सोभन सिंह जीना दातव्य न्यास अल्मोड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र और राष्ट्रीय सेवा योजना में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया है। समाराेह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, स्थानीय विधायक मनोज तिवारी और सोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने डॉ. रेनू बिष्ट को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअली माध्यम से डॉ. रेनू बिष्ट को जीना जी अवार्ड से सम्मानित करने पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / सुनील कुमार सक्सैना

   

सम्बंधित खबर