डॉ. चारू को ओरल इम्प्लांटोलॉजी में प्रतिष्ठित आईसीओआई फेलोशिप
- DSS Admin
- Jun 06, 2026
जोधपुर, 06 जून (हि.स.)। मथुरादास माथुर अस्पताल में दंत विभाग की सहायक आचार्य डॉ. चारू चौहान को ओरल इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित आईसीओआई फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उनके पिछले तीन वर्षों के सतत परिश्रम, क्लिनिकल कार्य, केस डॉक्युमेंटेशन एवं शैक्षणिक समर्पण का परिणाम है।
डॉ. चौहान पिछले लगभग पांच वर्षों से ट्रॉमा सेंटर में सेवाएं दे रही हैं तथा मुख, जबड़े एवं दंत-आघात से संबंधित जटिल मामलों में सक्रिय योगदान दे रही हैं। इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा, अस्पताला अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, दंत विभाग के संकाय सदस्य डॉ. विकास देव एवं डॉ. सीएस चट्टोपाध्याय ने डॉ. चारू चौहान को बधाई दी और इसे संस्थान एवं विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

