श्रीनगर के नौगाम में सीआरपीएफ के तीन जवानों को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गिरफ़्तार
- DSS Admin
- Jul 08, 2026
श्रीनगर, 08 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने बुधवार को उस गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया, जिसने श्रीनगर के नौगाम इलाके में तिंगन बाईपास के पास अमरनाथ यात्रा के लिए तैनात सीआरपीएफ के तीन जवानों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
एक अधिकारी ने बताया कि गाड़ी ने नौगाम में तिंगन बाईपास पर सीआरपीएफ की 148 बटालियन की डी कंपनी के तीन जवानों को टक्कर मारी। घटना में शामिल ड्राइवर को दुर्घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को तुरंत नौगाम के उजाला सिग्नस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
---------------

