मोरीगांव में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 30 अगस्त (हि.स.)। मोरीगांव पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोरीगांव पुलिस ने एक आरोपित अफरीद ठाकुरिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.9 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस सिलसिले में कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर