चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Drug smuggler arrested with chitta


कठुआ/हीरानगर, 08 मई । नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने हीरानगर थाना के जंगी चक लिंक रोड पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन हीरानगर की टीम ने नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रंजीत पुत्र नशर दीन निवासी सुंखाल (डिंगा अंब) हाल निवासी जंगी चक हीरानगर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना हीरानगर में एफआईआर नंबर 51/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है ताकि नशे के नेटवर्क के अन्य लिंक का पता लगाया जा सके।

---------------

   

सम्बंधित खबर