अज्ञात कारणों से पराली में लगी आग, पांच बकरियों की मौत

जालौन, 18 मई (हि.स.)। जालौन कुठौन्द थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह अचानक अज्ञात कारणों के चलते पराली में आग लग गई। जिससे पास में ही रही बकरियां भी आग की चपेट में आ गई। जिसमें पांच बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई और कुछ बकरियां घायल हो गई। वहीं चरवाहा किसान भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल कुठौन्द थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

वहीं पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और घायल बकरियों का इलाज किया जा रहा है। घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। मृत बकरियों के किसान का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं प्रशासन से मदद करने की मांग की है। मौके पर पहुंची राजस्व की टीम ने सर्वे शुरु कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा

   

सम्बंधित खबर