शैक्षिक भ्रमण पर छात्रों ने जानी कृषि उत्पादों के विपणन और भंडारण की प्रक्रिया
- DSS Admin
- May 25, 2026
मंडी, 25 मई (हि.स.)। मंडी जिला के गोहर (गुडाहरी) स्थित औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग द्वारा बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर और बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री के छात्रों ने कृषि उत्पादों के विपणन और भंडारण की प्रक्रिया को जाना। छात्रों के लिए एपीएमसी मंडी और एफसीआई नालसर का एक दिवसीय शैक्षिक दौरा आयोजित किया गया। इस दौरे में छात्रों को फलों और सब्जियों के विपणन की विभिन्न प्रक्रियाओं, ई-एनएएम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) प्रणाली और एफसीआई गोदामों में अनाज प्रबंधन और भंडारण प्रथाओं की जानकारी प्राप्त हुई। छात्रों के साथ कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. कल्पना ठाकुर, डॉ. सरिता देवी और डॉ. रजत सिंह भी थे। डॉ. ज्योति ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कृषि उत्पादों के विपणन और भंडारण की समझ प्रदान करना था।
---------------

