केंद्रीय खेल मंत्री से मिले ईं शैलेंद्र, क्षेत्र के लिए खेल सुविधाओं पर हुई चर्चा

भागलपुर, 17 मई (हि.स.)। बिहार राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस ईं.शैलेंद्र ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की।

इस दौरान उनसे खेलो इंडिया के तहत बिहपुर क्षेत्र में एक स्टेडियम की स्थापित करने की मांग किया। मंत्री ईं.शैलेंद्र ने केंद्रीय खेलमंत्री से बिहपुर विस क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार, खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, क्षेत्र में खेल अवसंरचना और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा किया।

इस मौके पर मंत्री ईं.शैलेंद्र की पुत्री कोमल कृति भी मौजूद थी। केंद्रीय खेलमंत्री से बिहपुर क्षेत्र में एक स्टेडियम की स्थापना के लिए आग्रह किया। ताकि ग्रामीण एवं स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच एवं संसाधन प्राप्त हो सकें।

मांडविया ने ईं.शैलेंद्र की मांग पर साकारत्मक पहल करने की बात कही। इसके अतिरिक्त मंत्री ईं.शैलेंद्र ने युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के अवसरों के विस्तार और श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर