एक भारत श्रेष्ठ भारत बिहार दिवस की तैयारी में जुटा महानगर भाजपा संगठन
- Admin Admin
- Mar 20, 2025

गाजियाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। महानगर भाजपा संगठन अब एक भारत श्रेष्ठ भारत बिहार दिवस की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर भाजपा महानगर मुख्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैठक की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक के लिए पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री हरीश ठाकुर भी शामिल हुए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा, अर्चना सिंह हरिंदर चौधरी आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम के बाबत चर्चा वार्ता की गई। मयंक गोयल ने बताया कि बिहार दिवस के उपलक्ष में एक प्रेस वार्ता का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह एवं अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहेंगे। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में अगला कार्यक्रम 23 मार्च को स्नेह मिलन कार्यक्रम के रूप में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, अतिथि पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल रहेंगे। 23 मार्च को होने वाले स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन इंदिरापुरम कनावनी के अनंत रॉयल डायमंड फॉर्म हाउस में होना सुनिश्चित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / फरमान अली