कर्मचारी मजदूर संघ, जोधपुर डिस्कॉम ने मनाया 13वाँ स्थापना दिवस

बीकानेर, 18 अगस्त (हि.स.)। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर्मचारी मजदूर संघ का 13वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को धरणीधर ऑडोटिरियम में आयोजित किया गया।

इस दौरान जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर्मचारी मजदूर संघ ने अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंध (एकीकृत) से सम्बंधता ली। इस दौरान वर्ष 2024 में सेवानिवृत हुए 16 कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानन्द व्यास थे। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्मिकों के हित से जुड़े प्रत्येक बिंदु को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा और इनके लिए पुरजोर पैरवी की जाएगी। उन्होंने बताया कि संविदा और निविदा कार्मिकों के हितों को लेकर भी संकल्पबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इस सम्बंध में पूर्व में विधानसभा में बात रखी गई। उन्होंने कहा जोधपुर डिस्कॉम के कर्मचारी मजदूर संघ द्वारा एकीकृत महासंघ की संबद्धता लिए जाने पर प्रसन्नता जताई।

एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष केशर सिंह चम्पावत ने कहा कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ के कमर्चारियों के हितों के लिए सांझा प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने रामकुमार व्यास को एकीकृत महासंघ का प्रदेश संरक्षक व अशोक जोशी को प्रदेश संयुक्त महामंत्री मनोनीत करने की घोषणा की। सरंक्षक रामकुमार व्यास ने कहा कि विधायक के प्रयासों से बीकेईएसएल की व्यवस्थाओं में सुधार आया है। इसमें और अधिक सुधार के प्रयास हों, जिससे आमजन को अधिक से अधिक राहत मिल सके।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में बताया और आगामी रूपरेखा की जानकारी दी। उस दौरान जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जोशी, मजदूर संघ, एकीकृत के सरक्षक गजेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार श्रीमाली, दिनेशकुमार जनागल, सुरेश पंवार, शान्तिलाल सांखला, मूलचन्द्र कुलरिया, संभाग अध्यक्ष राजेश आचार्य व श्रीगंगानगर के राजेन्द्र चाहर, राकेश कुमार ऐरी, धमेन्द्र लीला सहित अनेक कार्यकताओं ने संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर