रामगढ़, 23 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में बुधवार को अंग्रेजी दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में छात्रों ने विलियम शेक्सपियर की कविताएं सुनाकर सभी को आनंदित किया। बच्चों ने कविता पाठ के माध्यम से शेक्सपियर के जीवन और रचनाओं की जानकारी दी। बताया कि अंग्रेजी दिवस शेक्सपियर के जन्मदिन पर मनाया जाता है। उनका जन्म 23 अप्रैल 1564 को स्ट्रेटफर्ड ऑन एवन में हुआ था।
उन्होंने रोमियो एंड जूलियट, हेमलेट, किंग लियर जैसे प्रसिद्ध नाटक और कविताएं लिखीं। उनकी रचनाओं ने अंग्रेजी भाषा और साहित्य को समृद्ध किया। उनके पात्र और कथानक आज भी पढ़े और मंचित किए जाते हैं। शेक्सपियर के कई कथन आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। जीवन एक सपना है उनका प्रसिद्ध कथन है। प्राचार्य हरजाप सिंह ने छात्रों को अंग्रेजी साहित्य के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति रामगढ़ के अध्यक्ष सरदार परमदीप सिंह कालरा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश



