खेल जीवन की अनिवार्यता : कर्नल यादव

जोधपुर, 25 अपै्रल (हि.स.)। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बनाड़ में केन्द्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग की 54वीं सम्भागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में हैंडबॉल की छात्र-छात्रा वर्ग अंडर 14 और अंडर 17 की स्पर्धाओं का उत्साहपूर्वक आगाज़ हुआ।

प्राचार्य उम्मेद सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में 19 एफएडी के कमांडिंग ऑफिसर और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कर्नल इंद्रजीत यादव ने ध्वजारोहण कर प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और औपचारिक उद्घोषणा के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि कर्नल इंद्रजीत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन की अनिवार्यता है। प्रत्येक व्यक्ति खेल और खेल भावना को अपनाकर जीवन को सर्वोत्कृष्ट बना सकता है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में शारीरिक स्वास्थ्य शिक्षा शिक्षक श्याम सिंह भाटी तथा एलआर मीना हैंडबॉल की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे, जो केन्द्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेलों में जयपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। इस आयोजन का समन्वय स्थानीय विद्यालय के शारीरिक स्वास्थ्य शिक्षा शिक्षक बद्री नारायण कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

   

सम्बंधित खबर