देश का बच्चा- बच्चा राष्ट्र ध्वज के सम्मान के लिए तत्पर : बृजेश पाठक

गाजियाबाद, 12 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार का यहां कहा कि देश का बच्चा- बच्चा राष्ट्र के ध्वज के सम्मान के लिए तत्तर है ।

वह आज वसुंधरा में पहुंचे और हर घर तिरंगा अभियान के तहत वसुन्धरा के सैक्टर 15 बुद्ध विहार पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई की। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वचछता अभियान चलाया, एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया, हर घर तिरंगा अभियान को गति देते हुए तिरंगा वितरण किया। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया ।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में मुझे बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई की सेवा कार्य में शामिल होने का अवसर मिला। हमारे देश का बच्चा बच्चा राष्ट्र के ध्वज के सम्मान के लिए अपने परिवार, समाज और देश के गौरव के लिए धरती मां की गोद में अवतरित हुआ है। पीएम मोदी के आह्वान पर पार्टी के बृहत्तर अभियान हर घर तिंरगा अभियान में हमें जुट जाना है। इसके साथ साथ अपने जिले, नगर तालुक्का में सभी महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाना है। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करना है। सफाई के बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है। ध्वज फहराना है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि अब हमें राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत होकर एकजुट होकर हर घर तिरंगा अभियान में जुटते हुए जाति के नाम पर, संविधान के नाम पर झूठे प्रलोभन के नाम पर अपनी राजनीति करने वाले तत्वों को आईना दिखाना है। ये देश महापुरुषों के बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ सकता है जिसके लिए मोदी योगी सरकार संकल्पित है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की

अध्यक्षता में चले इस हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त चले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान,पार्षद अनिल शर्मा, सतेंद्र चौधरी आदि ने व्यवस्था की ज़िम्मेदारी संभाली।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अजीत पाल त्यागी , चौधरी राजा वर्मा, कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व महापौर आशा शर्मा के अलावा सुरेश कश्यप,डॉक्टर केशव त्यागी, अरविन्द भारतीय, राजेंद्र त्यागी, पवन गोयल, राजेश्वर प्रसाद, अनिल स्वामी,पप्पू पहलवान, अनिल शर्मा, प्रदीप चौधरी, आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / फरमान अली / बृजनंदन यादव

   

सम्बंधित खबर