हथकरघा वस्त्र उद्योग की पूर्व निदेशिका कविता डेका की संदिग्ध मौत

गुवाहाटी, 13 फरवरी (हि.स.)। हथकरघा वस्त्र उद्योग की पूर्व निदेशिका कविता डेका का शव जालुकबाड़ी स्थित उनके आवास से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि सुधाकंठ पथ स्थित उनके घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पूर्व अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री सतर्कता प्रकोष्ठ में एक मामला दर्ज था। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री सतर्कता प्रकोष्ठ ने उनके खिलाफ अभियान भी चलाया था।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर