प्रदेश भाजपा की वर्धित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

गुवाहाटी, 04 अगस्त (हि.स.)। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की अध्यक्षता में श्रीमंत शंकरदेव इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। विस्तारित कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने, लोगों के बीच पार्टी की विभिन्न नीतियों का प्रसार, जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा, भारतीय जनता पार्टी के असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कामाख्या प्रसाद तासा तथा कई अन्य मंत्री, विधायक, सांसद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर