फरीदाबाद : निर्माण कार्यों में घटिया साम्रगी इस्तेमाल पर एसडीओ-जेई पर होगी कार्रवाई
- Vijesh Sharma
- Jul 06, 2026

फरीदाबाद, 06 जुलाई । शहर में खराब गुणवत्ता वाली सामग्री से बनने वाली सडक़ों को रोकने के लिए फरीदाबाद नगर निगम सख्त रूख अपनाया है। अब घटिया सामग्री से सडक़ बनाने पर ठेकेदार के साथ संबधित इलाके के एसडीओ और जेई पर भी कार्रवाई की जाएगी। चीफ इंजीनियर ने इसको लेकर सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए है। विभाग की जांच में अगर कार्य सही नहीं पाया गया, तो नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने कहा कि घटिया सामग्री से बनी सडक़ो का आरोप ठेकेदार पर लगाकर अब संबधित इलाके के एसडीओ और जेई बचकर नही जा सकेंगे। अब सडक़ों के निर्माण में जितनी जिम्मेदारी ठेकेदार ही होगी उतनी ही इन दोनों अधिकारियों की होगी। सडक़ निमार्ण को लेकर इन अधिकारियों से जबाव लिया जाएगा। अब से कुछ समय पहले दिशा की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने निगम के अधिकारियों पर घटिया सामग्री से सडक़ बनाने के आरोप लगाए थे। बडखल से बीजेपी विधायक धनेश अद्लखा ने कहा था कि निगम के द्वारा हाल में ही जो सडक़ें बनाई जा रही है, वो बहुत जल्दी बेकार हो रही है। जिसको लेकर कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे। चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने बताया कि सडक़ों को अच्छी गुणवत्ता की सामग्री के साथ बनाया निगम का उद्देश्य है। लोगो से शिकायत मिलने के बाद कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा के आदेश पर एनएचपीसी से बाइपास तक बनाई जा रही सडक़ को तोडक़र उसको दोबारा बनाने का आदेश जारी किया गया था। वार्ड-10 में घटिया निर्माण सामग्री से सडक़ का निर्माण करवाया था। सडक़ बनने के कुछ घंटे बाद ही टूटने लगी थी। इसको लेकर लोगों ने भी काफी हंगामा किया। जिसके बाद निगम ने संज्ञान लेते हुए सडक़ बनाने का काम रूकवा दिया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने बताया कि सडक़ों को अच्छी गुणवत्ता की सामग्री के साथ बनाया निगम का उद्देश्य है, इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। ठेकेदार को भी चेतावनी देते हुए कहा गया कि वह सरकार के मानकों के अनुसार तय किए गए ही निर्माण सामग्री प्रयोग करें।

