पुरुष और महिला साक्षरता में 13 प्रतिशत के अंतर को समाप्त करना होगा: दिव्यकांत शुक्ला

--रानी रेवती देवी में पंच दिवसीय प्रांतीय बालिका प्रशिक्षण वर्ग

प्रयागराज, 28 जून (हि.स)। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिव्यकांत शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि रविवार काे राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं बालिका शिक्षा के संदर्भ में कहा कि एनईपी के अंतर्गत वर्ष 2030 तक समस्त बालिकाओं को शिक्षित करने का लक्ष्य है। आज भी पुरुष और महिला साक्षरता में 13 प्रतिशत का अंतर है ,जिसे समाप्त करना होगा।

विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि भारतीय शिक्षा समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (काशी प्रांत) के तत्वावधान में रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर में पंच दिवसीय प्रांतीय बालिका प्रशिक्षण वर्ग शुभारम्भ शनिवार की शाम हुआ। जिसमें रासबिहारी विश्वकर्मा ने कहा था कि विद्या भारती का लक्ष्य आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है।

मनाेज गुप्ता ने बताया कि आयोजन प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह के संयोजन एवं क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रभारी उमाशंकर मिश्र के नेतृत्व में किया जा रहा है। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने कराया। तृतीय सत्र में संदीप गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से एनईपी की जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्या मीना श्रीवास्तव ने परिषदों एवं कन्या भारती के गठन के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बहनों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।

मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में काशी प्रांत के विभिन्न जिलों से महिला शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। पांच मूल विषयों के माध्यम से सर्वांगीण विकास पर कार्य किया जाएगा। आभार ज्ञापन प्रांत प्रमुख बेबिका शर्मा ने तथा कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या रेनू सिंह ने किया।

   

सम्बंधित खबर