पांच गाजा तस्कर गिरफ्तार

नोएडा, 30 जून (हि.स.)। जिले के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मंगलवार काे एक सूचना के आधार पर पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 21 किलो गांजा तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस को आज सुबह को सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में बेचने के लिए आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने रजनीगंधा अंडरपास के पास से एक कार में सवार आमिर, मनोज, फिरोज, प्रकाश और पप्पू को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनकी कार में 21 किलो गांजा मिला। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर मे लाकर बेचते हैं। पुलिस काे इनके गैंग के कुछ लोगों के बारे में जानकारी हासिल हुई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

-----------------

   

सम्बंधित खबर