शिवसागर में 44 मवेशी समेत चार तस्कर गिरफ्तार

शिवसागर (असम), 27 जून (हि.स.)। शिवसागर जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर 44 मवेशी समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि तिनसुकिया से नगांव की ओर जा रहे एक ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर 44 पशुओं को बरामद किया गया। पशुओं को अवैध तरीके से तिनसुकिया से नगांव होते हुए मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था।

इस मामले में ट्रक के चालक, खलासी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपितों में से ट्रक का चालक और खलासी के अलावा तस्कर अमर डेका और विजय दलोई शामिल है। पुलिस इस संबंध में पशु अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बाद भी अवैध तरीके से पशुओं की तस्करी जारी है।

   

सम्बंधित खबर