बलरामपुर : राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत तहसीलों को 4.96 करोड़ की राशि जारी
- DSS Admin
- Jun 06, 2026
बलरामपुर, 06 जून (हि.स.)। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान सहायता के तहत जिले की तहसीलों के लिए 4 करोड़ 96 लाख 73 हजार 500 रुपये की राशि जारी की गई है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर यह राशि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए जारी की गई है।
जारी राशि में तहसील बलरामपुर को 1 करोड़ 63 हजार रुपये, रामानुजगंज को 77 लाख रुपये, वाड्रफनगर को 68 लाख 2 हजार 500 रुपये, राजपुर को 69 लाख रुपये, शंकरगढ़ को 51 लाख 71 हजार रुपये तथा कुसमी को 68 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
यह राशि प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, चक्रवात, जीव-जंतु के काटने, मकान क्षति, फसल नुकसान और अग्नि दुर्घटना से प्रभावित हितग्राहियों को राहत देने के लिए उपयोग की जाएगी। संबंधित तहसीलों में पात्र हितग्राही निर्धारित प्रक्रिया के तहत सहायता राशि प्राप्त कर सकेंगे।

