लोक निर्मला सम्मान 2025 से सम्मानित होगी सुप्रसिद्ध लोक गायिका बसंती बिष्ट

लखनऊ, 17 मार्च (हि.स.)। सोनचिरैया संस्था की अध्यक्षा और वरिष्ठ कवयित्री पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह ने सोमवार को बताया कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका बसंती बिष्ट को संस्था का लोक निर्मला सम्मान 2025 सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर में मंगलवार (18 मार्च) को सायं काल छह बजे सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

वरिष्ठ कवयित्री डॉ. विद्या विंदु सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में गाए जाने वाले मां भगवती नंदा के जागरों के लिए डॉ. बसंती बिष्ट प्रसिद्ध हैं। उत्तराखंड राज्य के लिए हुए आंदोलन के दौरान डॉ. बसंती बिष्ट ने गीतों से जनजागरण किया था। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 में उन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया गया था।

उन्हाेंने बताया कि संस्था सोनचिरैया, देश भर की लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जानी जाती है। यह संस्था लोक जीवन और लोक परम्पराओं के विभिन्न पहलुओं के उत्कर्ष के लिए शानदार काम कर रही है। सोनचिरैया संस्था ने देश में पहली बार महिला लोक कलाकारों के लिए एक राष्ट्रीय पुरस्कार लोक निर्मला आरम्भ किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

   

सम्बंधित खबर