फरीदाबाद : कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

फरीदाबाद, 16 अगस्त (हि.स.)। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी करने वाले एक नाइजीरियन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी नावेजी ननामिका पास्कल नाइजीरिया का रहने वाला है। जो बिजनेस के लिए माह फरवरी 2024 में भारत आया था। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नीलम बाटा रोड से काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर 1.79 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह कोकीन एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति जोनसन, से दिल्ली से लेकर आया था। नाइजीरियन व्यक्ति जोनसन, नशा तस्करी करने के लिए 2000 रुपये देता है। आरोपी जोनसन का सिर्फ नाम जानता है, पता नहीं जानता। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर / सुमन भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

   

सम्बंधित खबर