फरीदाबाद : तिरंगा हमारे दिल की धडक़न है : सीमा त्रिखा

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा

फरीदाबाद, 12 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि आज हम यहां पर सुख एवं चैन के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं, क्योंकि हमारी सेना के जवान सरहदों पर डटकर सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। सीमा त्रिखा ने सोमवार को एसजीएम नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह यात्रा पटेल चौक से प्राम्भ होकर बडख़ल झील पर जाकर समाप्त हुई। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को दूध से अभिषेक कराकर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया।

सीमा त्रिखा ने कहाकि आज हम पटेल जी को नमन करते हुए जिन्होंने देश की साड़ी रियासतों को जोड़ा और भारत को भारत बनाने में पटेल जो का बहुत बड़ा योगदान है इसलिए इनके स्टेचू को स्टेचू ऑफ लिबर्टी कहा जाता है और 15 अगस्त के दिन जितने भी लोग शहीद हुए एयर इंजकी वजह से हमारे देश को स्वतंत्रता मिली आज हम उनको नमन करके पटेल चौक से बडख़ल झील तक तिरंगा यात्रा निकाल रहे है और इसी के साथ एक पेड़ माँ के नाम मुहीम के तहत और विभाजन विभीषिका के रूप में हर शहीद की समृद्धि में बडख़ल झील में 1800 पौधे स्कूली बच्चों द्वारा लगाए जा रहे है। जिससे बडख़ल झील का सौन्दर्यीकरण होगा और वातावरण को भी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से प्राप्त हुई है। हम सभी को मिलकर यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाना चाहिए। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को सदैव याद रहे स्वतंत्रता का महत्व क्या है।

तिरंगा यात्रा में अमित आहूजा, शोभित अरोड़ा, हरिंदर भड़ाना, प्रवीण चौधरी, ललित भड़ाना, पंकज सिवाल, अनिकेत सिंह, विराट कथूरिया, सुशील सेतिया, प्रवीण चौधरी, खुशबू सिंह, सुदेश शर्मा, शालिनी मंगला, महंत मुनिराज जी महाराज, महंत ललित गिरि गोस्वामी, मोहन सिंह भाटिया, रविंद्र सिंह राणा, बहादुर सिंह सब्बरवाल, मंजीत सिंह चावला, जोगेन्द्र चावला, कर्मवीर बैंसला, सुभाष दलाल, सरदार खान, संजय महेंद्रू, ओमप्रकाश ढींगरा, नितेश भड़ाना, लिक्खी चपराना, मनोज भड़ाना, संजीव आर्य, चमन गर्ग, विपिन तंवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर / SANJEEV SHARMA

   

सम्बंधित खबर