चानडुबी के राजापारा में पेड़ गिरने से पिता-पुत्र की मौत

कामरूप (असम), 23 जून (हि.स.)। कामरूप जिले के चानडुबी क्षेत्र के राजापारा में एक दर्दनाक हादसे में पेड़ गिरने से पिता और उनके आठ वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कार्तिक राभा और उनके आठ वर्षीय पुत्र भृगुमणि राभा के रूप में की गई है। बताया गया है कि दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

------------

   

सम्बंधित खबर