स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाओं को दी सहयोग राशि

गोपेश्वर, 01 अगस्त (हि.स.)। चमोली जिले के दशोली विकासखण्ड के मंडल घाटी स्वायत्त सहकारिता बैरागना में गुरुवार को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका संवर्धन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अति निर्धन 12 महिलाओं को 35 हजार रुपये की सहयोग राशि के चेक वितरित किए गए। कलस्टर अध्यक्ष देवेश्वरी देवी ने चेक वितरण किया।

इस अवसर पर रीप परियोजना से सहायक प्रबंधक राजवर सिंह बिष्ट ने परियोजना के उद्देश्यों को लाभार्थियों को बताया। सहायक प्रबन्धक महेन्द्र सिंह कपोला ने कहा कि अति निर्धन लाभार्थियों की आजीविका गतिविधि‌यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्ट्रा पुअर (अति निर्धन) पैकेज दिया जा रहा है। इस सहयोग राशि से वे डेयरी, पशुपालन, मुर्गी पालन, दुकान चलाने जैसी गतिविधियाें द्वारा अपनी आजीविका संचालित कर सकेंगी। इससे उनकी आजीविका में सुधार हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल / Satyawan / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर