
सिलीगुड़ी, 1 मार्च (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर नगम (एसएमसी) के लाइब्रेरी बिल्डिंग की छत पर आग लगने की घटना से शनिवार को अफरा-तफरी मचा गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को लाइब्रेरी बिल्डिंग की छत से धुआं निकलते देखा। जिसके बाद आनन-फानन में इसकी सुचना सिलीगुड़ी दमकल विभाग को दी गई। सुचना मिलते ही दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एसएमसी के अधिकारियों ने बताया कि लाइब्रेरी बिल्डिंग की छत में कर्मचारियों ने धुआं निकलते देखा था। यह आग बिल्डिंग की छत पर जमे कूड़े कचरे और सूखे घांस पर लगी थी। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार