दशहरा पूजन के दौरान लाइसेंसी बन्दूक से चली गोली, महिला पार्षद घायल

गाजियाबाद, 12 अक्टूबर (हि.स.)। दशहरा पूजन के दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से वार्ड 18 रजापुर की पार्षद शशि गौतम घायल हो गयीं। उन्हें एनएच-9 स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वार्ड 18 की पार्षद शशि गौतम के आवास पर आज दशहरा पूजन चल रहा था। इसी दौरान उनकी लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। जिससे वह घायल हो गईं। बंदूक से उनके हाथ और पैर में छर्रे लगे हैं। गोली की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल ही शशि गौतम को मनिपाल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच पड़ताल शुरू कर कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / फरमान अली

   

सम्बंधित खबर