
श्रीभूमि (असम), 03 अप्रैल (हि.स.)। राज्य की श्रीभूमि जिले की पुलिस ने भारत में अवैध तरीका से प्रवेश करने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार को दी। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रीभूमि पुलिस ने मोहम्मद इमान मियां, मोहम्मद नइन अहमद, मियांजाकी मोहम्मद रासेल, अब्दुल कलाम मियां और मोहम्मद मुन्ना नमक पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार सभी नागरिक अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर असम में प्रवेश करने के फिराक में थे। इसी दौरान सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए सभी नागरिकों को बांग्लादेश के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री ने असम पुलिस के इस कदम की सराहना की है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी