सोनीपत: फसल अवशेष जलाने के मामले में पांच किसान गिरफ्तार

सोनीपत, 21 अक्टूबर (हि.स.)। प्रशासन ने फसल अवशेष को जलाने वाले किसानों के खिलाफ अब सख्ताई

बरतनी शुरू कर दी है। थाना गन्नौर पुलिस फसल में आग लगाने के आरोप में 5 किसानों को

गिरफ्तार कर चुकी है। किसानों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने साेमवार काे बताया कि पराली जलाने

की शिकायत पर पर थाना गन्नौर पुलिस ने पांच अलग-अलग किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए

थे। सभी किसानों को सेटेलाइट के माध्यम से फसल अवशेषों में आग जलाते हुए पकड़ा गया था।

पुलिस ने जफरपुर गांव के समीम, सैंयाखेड़ा गांव के रामपाल शर्मा, बली कुतुबपुर गांव

के कृष्ण, हलदाना गांव के कृष्ण कुमार व बड़ौली गांव के विक्रम के खिलाफ भारतीय न्याय

संहिता की धारा 223 बी के तहत केस दर्ज किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पांचों

आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन पराली जलाने के संबंध में पूरी तरह से सख्त

है। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा रखी है। किसानों को पराली न

जलाने के बारे में जागरूक भी किया जाता है, लेकिन जो किसान आदेशों का उल्लंघन करते

हैं उन पर केस भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील करी कि वे पराली में

आग लगाने की बजाय उनका उचित प्रबंधन करें, जिससे वातावरण में प्रदूषण न फैले।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र परवाना

   

सम्बंधित खबर