उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी पांच सीटें

लखनऊ, 26 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने एक बयान में कहा कि प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नाते उन्होंने अपनी मजबूती को देखते हुए सपा कांग्रेस गठबंधन में पांच सीटों मांगी।

अजय राय ने कहा कि गठबंधन के अंतर्गत सपा और कांग्रेस मिलकर उपचुनाव लड़ेगी। इसमें कांग्रेस की कोर कमेटी ने एक निर्णय में उन पांच सीटों का चयन किया, जिस पर भाजपा के विधायक रहे है। ऐसे पांच सीटों पर आगे कांग्रेस चुनाव लड़ना चाहती है। शेष जहां समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है, वहां उनके प्रत्याशी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

   

सम्बंधित खबर