होजाई और लंका में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

होजाई (असम), 27 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बीती रात होजाई जिला शहर और लंका शहरों में फ्लैग मार्च निकाला। होजाई जिले के धिंग में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद उत्पन्न हुई कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यह फ्लैग मार्च किया गया।

होजाई जिले के डीएसपी श्यामंत शर्मा के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाला गया। होजाई और लंका के विभिन्न इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा वालों की तैनाती देखी जा रही है। इसी तरह की पुलिस तैनाती निचले असम के जिलों में भी देखा जा रहा है, जहां पर पुलिस कानून-व्यवस्था को बहाल रखने के लिए विशेष सतर्कता बरत रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर