मोरीगांव (असम), 03 जून (हि.स.)। एक सींग वाले गैंडों का एक प्रमुख आवास स्थल पोबितरा अभयारण्य में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके चलते वन्य जीवों के सामने विकट स्थिति त्पन्न हो गयी है।
पूरे राज्य में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे जटिल होती जा रही है। इस कड़ी में बाढ़ ने मोरीगांव जिले को भी भयंकर रूप से प्रभावित किया है। पोबितरा अभयारण्य भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। अभयारण्य का 20 प्रतिशत क्षेत्र जलमग्न हो गया है।
पोबितरा वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जानवरों को वर्तमान समय तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसी बीच, मायंग का विस्तृत क्षेत्र जलमग्न हो गया है। पकरिया के विभिन्न इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है।
खेतों में खड़ी फसल भी बाढ़ के पानी में डूब गयी है। वन विभाग बाढ़ के मद्देनजर सुरक्षित इलाकों में पलायन करने वाले वन्य जीवों की सुरक्षा और अवैध शिकारियों की किसी भी गतिविधि को लेकर चौकसी बरत रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय



