आश्रम में निराश्रितों को कराया गया भोजन

रांची, 18 नवंबर (हि.स.)। स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में प्रणामी ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में मंगलवार को मंदबुद्धी निराश्रि‍तों को भोजन कराया गया। साथ ही अन्य खाद्य सामग्री एवं जरूरत के समान दिया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर सभागार में बबली कुमारी के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 42 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रितों और आश्रम में उनकी सेवा करने वाले सेवादारों में भी भोजना बांटा गया। आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि दो नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक विगत सात दिनों में अबतक सैकडों निराश्रितों को भोजन का वितरण किया गया। इसमें इसमें अनिष्क नारायण, गोपी किशन छापड़िया, ताराचंद्र काबरा सहित अन्‍य का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अन्नपूर्णा सेवा कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, सुनील पोद्दार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर