महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई और पुष्पांजलि में विधायक ने लिया भाग

अररिया 12 अगस्त(हि.स.)।

आजादी के अमृत वर्ष एवं भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज नगर इकाई की ओर से शहर में सोमवार को महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई के साथ पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया गया।

इसमें स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी सहित अब्दी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और देश की आजादी में सर्वस्व न्यौछावर कर अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।फारबिसगंज भाजपा नगर इकाई के अध्यक्ष रजत कुमार सिंह की अगुवाई में विभिन्न चौक चौराहों पर लगे महापुरुषों के आदमकद प्रतिमा को साफ सफाई की गई और फिर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर मौजूद विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कहा कि आजादी का अमृतकाल चल रहा है।गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।देश को आजाद करने के बाद सौंपे गए मुल्क को सजाने और सवारने की दिशा में लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार लगी हुई है।आज भारत विकास की ओर गतिमान है और समृद्ध देशों के कतार में खड़ी हो गई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक विद्यासागर केसरी, मुख्य पार्षद वीणा देवी,प्रताप नारायण मंडल,राजेश साह, सुनील साह, शिवानी सिंह, नम्रता सिंह,प्रसेनजीत चौधरी, चांदनी सिंह, प्रियंका देवी, सुजाता कनौजिया, प्रमोद पासवान, शिवराम शर्मा, बच्चू साह, अमल ओझा, गयानन्द रामदास, अरुण निराला, अजय साह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर