राहुल गांधी पर दरभंगा में एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,सीएम का फूंका पुतला
- Admin Admin
- May 17, 2025
अररिया 17 मई(हि.स.)।
फारबिसगंज में शनिवार को राहुल गांधी पर दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में स्टेशन चौक पर नगर कांग्रेस कमिटी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया।
बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने किया।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने बताया कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी और जदयू की सरकार सहमी हुई है।इसलिए सरकार के द्वारा राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। करण ने बताया कि लोकतन्त्र में छात्रों से संवाद करना कोई अपराध नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



