सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय में जोत आवाद भूमि और जलचर का हुआ बंदोबस्ती

अररिया, 20 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज के कोसी कॉलोनी स्थित सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय में गुरुवार को नहर प्रणाली के दोनों किनारो के अस्थायी जमीन जोत आबाद, सलचर एवं मछली की नीलामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किया गया।

सिंचाई विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया की गुरुवार को महिषाकोल वितरणी के जोत आवाद के भूमि का बंदोबस्ती उपेन्द्र यादव ने एक लाख नौ हजार पांच सौ में लिया है।इसी प्रकार कसबा वितरणी जलकर मो. फईम 12 हजार 500 में, महिषाकोल वितरणी जलकर मछली विनोद पैक ने 7 हजार 500 में,डुमरिया लघु नहर गोपाल देव ने 14 हजार में बंदोबस्ती लिया है।

इस मौके पर सिंचाई विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया की शेष बचे भूमि की निलामी 29 मार्च को दुबारा किया जाएगा। नीलामी बन्दोवस्ती वन भाग द्वारा अधिग्रहण क्षेत्र एवं सडक छोड़कर किया जा रहा है। इस मौके पर अवर प्रमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार,कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह, शंभू कुमार सिंह,मो गयास,मो इलियास,मो इरशाद,जैना बहरदार, शिवनाथ यादव,मो कुद्दुश आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर