सरकार के कड़े रुख के बावजूद राजस्व कर्मचारी अपने मांगों पर अड़े
- Admin Admin
- May 28, 2025
अररिया, 28 मई(हि.स.)।
भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर 07 मई से सामूहिक अवकाश पर हैं।बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे हैं।जबकि बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के साथ जिला प्रशासन ने भी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को लेकर कड़े रुख अख्तियार करते हुए अलग अलग पत्र जारी कर ज्वाइन करने अन्यथा निलंबन की कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
बावजूद इसके भूमि सुधार राजस्व विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे हैं।आदेश के आलोक में भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों ने सभी अंचल कार्यालय द्वारा प्रदत्त टैपटॉप एवं चार्जर को अंचल कार्यालय में जमा कर दिया है।बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आदेश पर 07 मई से जारी सामूहिक अवकाश को जारी रखने का निर्णय लिया है।बुधवार को फारबिसगंज अंचल कार्यालय में दर्जनों संघ से जुड़े सदस्यों ने अंचल कार्यालय में टैपटॉप और चार्जर को जमा कर दिया।
मौके पर राजस्व कर्मचारियों में दशरथ शर्मा, कामेन्द्र पासवान, सनिश कुमार, अजय हांसदा, अभिलाषा,अनीश कुमार सिंह, भगवान चरण,चंदन कुमार आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



