जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ
- Admin Admin
- Jul 21, 2025
पटना, 21 जुलाई (हि.स.)। जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह ने साेमवार काे कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कांग्रेस में शामिल हाेते ही उन्हाेंने जदयू पर वार करते हुए कहा कि बिहार में अब नीतीश बाबू का नहीं, आरएसएस और रिटायर्ड अफसरों का शासन चल रहा है। कुछ रिटायर्ड अधिकारियों की लॉबी सरकार चला रही है और लूट की खुली छूट दी गई है। नीतीश कुमार खुद यह भी नहीं जानते कि इस वक्त बिहार के राज्यपाल कौन हैं।
उन्होंने कहा कि जदयू अब चार मंत्रियों और दो अधिकारियों के इशारे पर चल रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और जदयू अपने मूल विचारों से पूरी तरह भटक गई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जदयू में भगदड़ मचा हुआ है। बिहार में गुंडा राज और प्रशासनिक फेल्योर से परेशान होकर अब नेता कांग्रेस का रुख कर रहे हैं। उन्होंने सदन में हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, जब हमने लॉ एंड ऑर्डर और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर जवाब मांगा, तो सरकार ने अपराधों को मौसम पर थोप दिया – यह हास्यास्पद है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी



